UCC लागू होने के एक साल बाद: उत्तराखंड में रोज़ 1400 ऑनलाइन विवाह पंजीकरण

27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के लागू होने के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान यूसीसी ने महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक समानता के साथ-साथ प्रक्रियाओं को सरल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।Uttarakhand Takes Up Uniform Civil Code Today: Bill Explained

यूसीसी लागू होने के एक साल से कम समय में 4,74,447 विवाह पंजीकरण हुए हैं। लगभग 100% पंजीकरण ऑनलाइन हो रहे हैं, जिससे दंपत्ति और गवाह कहीं से भी आवेदन और वीडियो बयान दर्ज कर सकते हैं। अब औसतन रोज़ 1400 विवाह पंजीकरण हो रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या मात्र 67 थी।UCC to be implemented in Uttarakhand on January 27: CM's secretary

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के कारण लोगों का भरोसा बढ़ा है और उत्तराखंड का यूसीसी एक मॉडल कानून बनकर उभरा है। इसके तहत विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र औसतन 5 दिन में मिल रहा है, जबकि पहले कोई तय समय सीमा नहीं थी।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.