उद्धव ठाकरे ने सौगत-ए-मोदी को भाजपा का राजनैतिक दांव बताया...

Adarsh Kanoujia
देश में 'सौगात-ए-मोदी' की चर्चा हो रही है। देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर भाजपा तोहफा देगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने का एलान किया है। ईद पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। भाजपा के इस फैसले विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस फैसले से भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हो गया है। यह सौगत-ए-मोदी नहीं बल्कि सौगात-ए- सत्ता है। इस घटना ने भाजपा को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये 'सत्ता जिहाद' है।
बिहार चुनाव के लिए भाजपा ऐसा कर रही: उद्धव ठाकरे
भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र चुनाव में बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था और अब सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं। यह कैसी किट है। ऐसा लगता है कि राजनीतिक स्वार्थ को साधने वाली ये किट है। शिवसेना यूबीटी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार चुनाव में फायदा उठाने के लिए ये फैसला लिया है। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, भाजपा मुझपर आरोप लगाती है कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया। अब वही बताए कि क्या कर रही है।
निजामुद्दीन से होगी योजना की शुरुआत
मंगलवार से दिल्ली के निजामुद्दीन से इस अभियान की शुरुआत होगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता देशभर की 32000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे।
सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या होगा?
इस किट में में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके।
सौगात-ए-मोदी किट का क्या है उद्देश्य-
बरेली में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार को जरूरतमंद मुसलमानों को सौगात-ए-मोदी किट का वितरण किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज मियां ने कहा कि जिले में हर जरूरतमंद मुसलमान को यह किट दी जाएगी। यह मुहिम अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलीजनाब जमाल सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बासित अली के नेतृत्व में चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देना है। मुहिम के तहत जो लोग गरीब परिवार से हैं उनको ईद के अवसर पर पीएम मोदी की तरफ से सौगात-ए-मोदी किट दी जा रही है। इस किट में जरूरत की सारी चीजें हैं। जिला उपाध्यक्ष उमर कादरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जब जनसंघ पार्टी थी, तब से हमारा परिवार जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेज मियां, उपाध्यक्ष उमर कादरी ने जरूरतमंद लोगों को सौगात ए मोदी देकर उनको ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।
No Previous Comments found.