संगम ग्रुप ने 34वें वर्ष का उद्घाटन धूमधाम से किया; संतोष सिसोदिया बने अध्यक्ष, प्रदीप चौहान हुए कार्यक्रम संयोजक

बड़नगर :  संगम ग्रुप जूना शहर ने रविवार को माता जी स्थापना बैठक के साथ अपने गौरवशाली 34वें वर्ष में प्रवेश किया। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष सिसोदिया को अध्यक्ष और प्रदीप चौहान को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि के दौरान विशेष तैयारियाँ की गई हैं और आयोजन को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य तथा ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा।

नवरात्रि के अवसर पर तय किया गया है कि आगामी 10 दिनों तक प्रतिदिन माता जी की आरती एवं गरबा महोत्सव का आयोजन होगा — एक परंपरा जो हर साल हजारों भक्तों व श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। संगम ग्रुप ने सभी भक्तों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है ताकि यह पर्व भव्य एवं सफल बन सके।

विशेष कार्यक्रम 'एक शाम माता जी एवं साँवलिया सेठ के नाम' के आकर्षणों में राजस्थान की सुप्रसिद्ध गायिका त्रिशा सुथार और राजस्थान के लोकप्रिय गायक बबलु राजस्थानी शामिल हैं। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण रहेगी श्री साँवलिया सेठ व संगम की महारानी की भव्य अलौकिक झाँकी। आयोजन का भव्य रोड शो 3 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे संगम ग्रुप, जूनाशहर से तेजाजी चौक तक निकाला जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पत्रकार विजय सोलंकी की ने दी

रिपोर्टर :विजय सोलंकी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.