भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण ने पितृपुरूष पं. दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष, जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसके पीछे दीनदयाल जी का संघर्ष, समर्पण है। एकात्म मानववाद का मंत्र लेकर भाजपा आज अंतिम व्यक्ति तक अपनी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुंचा रही है। वरिष्ठ नेता व समर्पण निधि के जिला प्रभारी श्री किशोर मेहता ने कहा कि भाजपा आज अपने विचार के कारण सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, भारत माता को आराध्य मानकर कार्य किया, देशभर में पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का महत्वपूर्ण योगदान है।
जिलाध्यक्ष ने ताजपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें भाजपा ताजपुर मण्डल ने स्वेच्छिक समर्पण निधि संग्रहण का लक्ष्य प्रथम दिवस ही प्राप्त किया। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी ने मण्डल अध्यक्ष श्री अजय जोशी सहित समस्त ताजपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व शुभकामनाएं प्रेषित की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री श्याम शर्मा, कार्यालय प्रमुख श्री सुमेरसिंह कालुहेड़ा, मण्डल अध्यक्ष श्री अजय जोशी, श्री अरविंदसिंह सोलंकी, श्री वासुदेव पाण्डे, श्री रमेश कलेसरिया, श्री रामकिशन प्रजापति, श्री सतीश मालवीय, श्री रतनसिंह उपलाना, श्री रमेष चौधरी, श्री चंपालाल आंजना सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.