विशेष अभियान में अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

उज्जैन - कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह  के आदेशानुसार एवं  प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त सुश्री निधि जैन के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री हिमांशु अग्रवाल द्वारा कार्यवाही की गई।  श्री अग्रवाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मक्सी रोड पिंगलेश्वर मार्ग साँची फैक्ट्री के समीप मुन्नालाल नामक व्यक्ति मोटर साइकिल से दूध की कैनो में रख कर अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। 

श्री अग्रवाल द्वारा मुस्तेदी से अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुँच कर नाकेबंदी की गई। वाहन क्रमांक MP13EM8506 को सामने से आता देख वाहन को बलपूर्वक रोक कर चालक मुन्नालाल से पूछताछ की गई एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी मुन्नालाल के आधिपत्य से वाहन में टंगी दूध की कैन से 95 पाव देशी मदिरा मसाला,थैले में से 30 पाव देशी मदिरा मसाला के, 4 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं एक पेटी देशी मदिरा मसाला की जब्त की गई।

जब्त मदिरा की कुल मात्रा 76.8 बल्क लीटर होना पायी गई

बरामद मदिरा एवं वाहन जब्त कर कब्जे में लिया गया।  मौके पर वाहन चालक आरोपी मुन्नालाल पिता अमरचंद निवासी हीरा मील की चाल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा  34(1) , 34(2) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में कंट्रोलर श्री मुकेश रंदा,डिप्टी कंट्रोलर श्री प्रतीक गुप्ता, मुख्य आबकारी आरक्षक श्री प्रेम चंद्र जटिया,आरक्षक श्री सुनील अमृतिया, सुश्री आरती देवड़ा का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.