पत्नी को रात्रि में किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात करते पति ने पकड़ा
बड़नगर : पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराध के निराकरण हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार व टीम व्दारा दिनांक 17.02.2026 को आरोपिया पत्नी सोनिया माली पति राजेश माली उम्र 30 साल निवासी नागेश्वर धाम बडनगर जिला उज्जैन व्दारा अपने पति राजेश माली को आत्महत्या करने हेतु उकसाने पर अपराध में गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 06.02.2026 को फरियादी शिवनारायण पिता भगवान जी राठौर जाति माली उम्र 52 साल निवासी बक्षराज फैक्ट्री बडनगर ने सूचना दिया कि मेरे भाई राजेश पिता भगवान जी राठौर जाति माली उम्र 35 साल निवासी नागेश्वर धाम कलोनी बडनगर ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है सूचना पर थाना बडनगर पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । दौराने जांच घटना स्थल पर एफएसएल टीम से निरीक्षण कराया जाने के उपरांत घटना के साक्षीगणों व आसपास के मोहल्ले वालो से पूछताछ की जिसमें मृतक राजेश की पत्नी सोनिया माली के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने से मृतक राजेश को इसकी जानकारी मिलने से पति व पत्नी में आये दिन विवाद होते थे दिनांक 06.02.2026 की रात्रि में मृतक की पत्नी सोनिया किसी अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर बात कर रही थी तभी मृतक राजेश ने उसे अन्य व्यक्ति से बात करते हुए पकड लिया जिसके बाद पति पत्नी में विवाद हो गया जिसके चलते पत्नी ने पति को आत्महत्या के लिये उकसाया जिससे मानसीक प्रताडना से तंग आकर व अपनी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने से आहत होकर पति राजेश व्दारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जांच पर से आरोपिया सोनिया के विरूध्द अपराध क्र 72/2026 धारा 108 बीएनएस का पंजीबध्द किया गया ।
दिनांक 17.02.2026 को आरोपिया सोनिया पति राजेश माली उम्र 30 साल निवासी नागेश्वर धाम कालोनी बडनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया जहा से आरोपी को जेल भेजा गया।
नाम आरोपिया
01. सोनिया पति राजेश माली उम्र 30 साल निवासी नागेश्वर धाम कालोनी बडनगर
सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल , सउनि गोवर्धनदास बैरागी , प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, राहुल सिंह राठोर , आरक्षक महेश मोर्य, अजय चौहान, सुर्यकुमार , राकेश निनामा, महिला आरक्षक ज्योती हाडा , सैनिक धर्मेन्द्र की सराहनीय भुमिका रही।
रिपोर्टर : विजय सोलंकी

No Previous Comments found.