उज्जैन चरक अस्पताल में बदहाली, पीने के पानी के पास गंदगी का अंबार
उज्जैन : शहर के सबसे बड़े सरकारी मातृ एवं शिशु चिकित्सालय 'चरक भवन' में इन दिनों अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। विशेष रूप से पीने के पानी के वाटर कूलरों के पास फैली गंदगी मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। जलजमाव और कीचड़: वाटर कूलर के आसपास ड्रेनेज की सही व्यवस्था न होने से पानी जमा हो रहा है, जिससे वहां फिसलन और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।
संक्रमण का खतरा - पीने के पानी के पास ही कचरा और गंदगी होने से बैक्टीरिया पनप रहे हैं। अस्पताल में पहले से ही बेसमेंट में जलभराव और सीवर लाइन लीक होने की खबरें आती रही हैं, जिससे संक्रमण और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। रखरखाव का अभाव: परिजनों का आरोप है कि वाटर कूलर के आसपास नियमित सफाई नहीं होती और कई बार डस्टबिन भी कचरे से ओवरफ्लो होते रहते हैं।
मरीजों की परेशानी - अस्पताल में आने वाले तीमारदारों का कहना है कि "एक तरफ डॉक्टर साफ-सफाई की सलाह देते हैं, तो दूसरी तरफ अस्पताल में ही पीने के शुद्ध पानी के पास गंदगी फैली है। मजबूरी में लोग वही पानी पीने को मजबूर हैं या फिर बाहर से महंगी बोतलें खरीद रहे हैं।"
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.