उज्जैन में बीती रात चोरों ने फिर चटकाए ताले
उज्जैन : दूध तलाई स्थित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी जिसमें अशोक रोडवेज,जयपुर गोल्डन और खंडेलवाल के नाम से अनाज की दुकान पर बीती रात चोरों ने ताले तोड़े,इन दुकानों से गल्ले में रखी नगदी चिल्लर तक बटोर ले गए,वहीं अशोक रोडवेज से कॉपर वायर का बंडल चुरा ले गए।
यह घटना बीती रात देवास गेट थाना क्षेत्र के दूध तलाई में घटित हुई,चोरी छोटी या बड़ी विषय यह ना होकर बात तो यह है कि 8 दिन में दूसरी बार शहर के बीचों-बीच और थानों से लगे इलाकों में चोरी हुई है दूधतलाई रेलवे स्टेशन और देवास गेट थाने से नजदीकी है।
वहीं इससे पूर्व की बात करें तो कोतवाली थाना क्षेत्र के से चंद कदमों की दूरी पर एक मेडिकल शॉप और सतीगेट स्थित नमकीन व्यवसायी के यहां भी चोरों ने ताले चटकाए थे,कुल मिलाकर चोरों की गेंग जिम्मेदारों से ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है।
रिपोर्टर यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.