रिश्तों को किया शर्मसार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
बड़नगर : क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को 17 वर्ष 3 माह की पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना बड़नगर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में उसके मोसा केसर सिंह निनामा, पिता आशाराम निनामा, निवासी रेलापाड़ा थाना पेटलावद जिला झाबुआ पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। यह कार्रवाई उज्जैन पुलिस द्वारा बाल अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी बड़नगर श्री महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम ने 25 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, आरक्षक शोभित शुक्ला, रोहित मालवीय, स्वरूप हिरवे, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा एवं सैनिक गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर : विजय सोलंकी


No Previous Comments found.