चंद्रग्रहण पर विशेष चर्चा: उज्जैन में आचार्य राहुल भारद्वाज ने बताए धार्मिक व ज्योतिषीय पहलू

उज्जैन : सी news भारत चैनल के उज्जैन संवाददाता यशपाल दिक्षित ने चंद्रग्रहण को लेकर शहर स्थित वैदिक वास्तु एवं ज्योतिष अनुसंधान केंद्र में आचार्य पं. राहुल जी भारद्वाज (वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ) से विशेष बातचीत की।

आचार्य पं. राहुल भारद्वाज ने बताया कि चंद्रग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रहण काल में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और ध्यान करना शुभ फलदायी होता है। उन्होंने जानकारी दी कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवधि में भोजन बनाने और ग्रहण करने से बचने की परंपरा है। साथ ही, तुलसी पत्र का प्रयोग और भगवान का स्मरण सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

आचार्य के अनुसार, चंद्रग्रहण का प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें मानसिक अस्थिरता या तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में चंद्र मंत्र का जाप, दान-पुण्य और योग्य परामर्श लेना लाभकारी माना जाता है।

अंत में उन्होंने कहा कि ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान, पूजा और जरूरतमंदों को दान करना शास्त्रों में पुण्यदायी बताया गया है।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.