भाटपचलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 754 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन : भाटपचलाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 754 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं नागदा निवासी एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी खाचरौद श्रीमती आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 फरवरी को मुखबिर सूचना पर ग्राम लोहारी के पास घेराबंदी कर नारायण सिंह पिता हरे सिंह पंवार निवासी ग्राम लोहारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 754 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ नागदा निवासी दीपक सिंह से खरीदकर लाया था। पुलिस द्वारा सप्लाई चेन की जांच की जा रही है एवं फरार आरोपी की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी श्री सतेन्द्र सिंह चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) वरसिंह चरपोटा, प्रधान आरक्षक राकेश मालवीय, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक हितेश निम्बोला, आरक्षक जीवन जाट, आरक्षक राजेश सोयल, आरक्षक अशोक चौहान, महिला आरक्षक सीमा सिंघाड़ एवं सैनिक कृष्णा धाकड़ की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : विजय सोलंकी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.