उज्जैन में होली कब है! कब है होली?
उज्जैन : उज्जैन में होली का पर्व सबसे पहले महाकाल बाबा के आंगन में मनाया जाता है ,,,, उसके बाद ही पूरा विश्व होली मनाता है। महाकाल की नगरी में जनता पूछ रही है होली कब है कब है होली,,,,तो जनता की अदालत में जानिए,,उज्जैन में होली त्योहार की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं।होलिका दहन महाकालेश्वर मंदिर में होगा,,,, परंपरा के अनुसार, उज्जैन में 2 मार्च 2026 की शाम को ही होलिका दहन किया जाएगा।धुलेंडी (रंगों की होली) बाबा महाकाल के दरबार में 3 मार्च 2026 की सुबह भस्म आरती के दौरान खेली जाएगी,,,,,बाबा महाकाल भगवान को गुलाल अर्पित कर होली का उत्सव मनाया जाएगा।अब इस हिसाब से आप अपने घर परिवार मित्रों के साथ रंगों के इस त्योहार होली को खेलने की योजना बना ले ,,,,2,, 3 ,,,4 ,,मार्च जब आपका मन खुशियों के रंग में रंग जाए तो होली मना ले।।इधर मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार, होली के उपलक्ष्य में 3 और 4 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया है। और हां महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पिछले वर्ष की आग की घटना के बाद 2 और 3 मार्च को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बाहरी रंग और गुलाल ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.