सड़क चौड़ीकरण विरोध पर उज्जैन विधायक अनिल जैन को सीएम हाउस में समझाइश, बोले- अब सिंहस्थ के विकास में पूरा सहयोग करूंगा

उज्जैन : उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध मै उप चुनाव को लेकर बयान देने वाले उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को शुक्रवार देर रात भोपाल तलब किया गया। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे चर्चा की। बैठक में सिंहस्थ से जुड़े सड़क निर्माण को लेकर दिए गए उनके बयान पर नाराजगी जताई गई और उन्हें समझाइश दी गई। बैठक के बाद विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने बयान पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि वे सिंहस्थ से जुड़े सभी विकास कार्यों में सहयोग करेंगे और उनकी ओर से कोई बाधा नहीं आएगी।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.