पत्रकार श्री बैंस द्वारा घोषित आत्मदाह आंदोलन को करवाया रद्द
उज्जैन : अखिल भारतीय स्वर्ण समाज मोर्चा की उज्जैन जिला इकाई द्वारा यूजीसी जैसे काले कानून के विरोध में चलाए गए आंदोलन के अंतर्गत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उज्जैन संभाग अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश प्रेस क्लब उज्जैन संभाग अध्यक्ष एवं सांध्य दैनिक माटी की महिमा के सम्पादक महेंद्र सिंह बैंस के द्वारा 15 मार्च को शाम 5:00 बजे टावर चौक पर आत्मदाह किए जाने की घोषणा की गई थी।
इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय स्वर्ण समाज मोर्चा के उज्जैन जिला इकाई के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में वेद नगर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें राजपूत सरदार पत्रकार महेंद्र सिंह बैंस के द्वारा आत्मदाह के आंदोलन को लेकर समझाईस इस देकर घोषणा वापस करवाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उज्जैन जिला इकाई के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी के बाद अब जीने का अवसर है इस तरह से आत्मदाह कर किसी भी आंदोलन को सफल नहीं किया जा सकता। ब्राह्मण समाज की ओर से पंडित तरुण उपाध्याय ने कहा कि अभी सुप्रीम कोर्ट ने इस काले कानून को लेकर संज्ञान लिया है उनका निर्णय आने तक ऐसे किसी भी आंदोलनात्मक कदम की आवश्यकता नहीं है। वैश्य समाज की ओर से पत्रकार राजकुमार अग्रवाल ने कहां की सनातन धर्म हमें आत्मदाह के लिए इजाजत नहीं देता है हम अपना आंदोलन राष्ट्रहित में सभी को साथ में लेकर आगे भी करेंगे। बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह देश ने भी कहा कि आत्मदाह करना कायरता की निशानी है क्षत्रियों ने तो हमेशा तलवार लेकर अपनी लड़ाइयां जीती है इसलिए आत्मदाह किसी भी रूप में उचित नहीं है उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर ने भी कहा है कि क्षत्रिय समाज शास्त्रों के बल पर न्याय लेट आया है इसलिए आगे भी किसी तरह के आंदोलन करेंगे आत्मदाह उचित नहीं है छतरी मा मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि श्री बेस को किसी भी सूरत में आत्मदाह नहीं करने देंगे सरकार से यूजीसी काले कानून की लड़ाई आर पार की लड़ेंगे माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी ने कहा है कि पूरा स्वर्ण समाज यूजीसी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है इसीलिए इस लड़ाई में आत्मदाह करने की इजाजत किसी को नहीं है कलाल समाज के दीपक जायसवाल ने भी सुझाव को नाम मंजुर कर दिया कि आत्मदाह करो लश्करी समाज के मुकेश लश्करी ने भी इस काले कानून का विरोध किया और कहा कि यहां गड़े और पिछड़ों को लड़ाने का काम सरकार कर रही है महेंद्र सिंह बैंस को आत्मदाह नहीं करना चाहिए पूरा समाज उनके साथ है बैरवा समाज के युवा समाजसेवी गौरव पेड़वा ने कहा है कि उनका बेरवा समाज भी इस काले कानून का विरोध करता है जो दो समझो को एक दूसरे का विरोधी बनता है मध्य प्रदेश प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री बेस को आत्मदाह नहीं करना चाहिए बैठक में इस दौरान ब्राह्मण समाज की ओर से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सचिव शैलेंद्र द्विवेदी उपाध्यक्ष शैलेश दुबे दिनेश रावल मुक्तेश मनावत मधुसूदन शर्मा ज्ञानेश पाठक हरीश शर्मा राजपूत समाज की ओर से डॉक्टर जीवन सिंह राजपूत वीरेंद्र सिंह पंवासा देवेंद्र सिंह हीरावत राजेंद्र सिंह परिहार मुकेश सिंह गहलोत गोपाल सिंह राठौड़ देवेंद्र शेखावत आदि भी मौजूद थे
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.