जिला मुख्यालय के साथ-साथ थाना स्तर पर भी चला विशेष अभियान
उज्जैन : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन ज़ोन श्री राकेश गुप्ता के निर्देशन में ज़िला देवास अन्तर्गत आयोजित किया गया ज़िला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर जिला मुख्यालय के साथ-साथ थाना स्तर पर भी चला विशेष अभियान सैकड़ो आवेदको को सुना गया एक साथ,एसपी से लेकर थाना प्रभारी तक सभी रहे मौजूद ।एक ही दिन में लंबे समय से लंबित 12 शिकायतें हुई बंद, जिनमें 02 शिकायतें क्रमशः 336 एवं 117 दिवस से थी लंबितशिकायतकर्ताओं ने व्यक्त किया आभार,आगामी दिनों में पुनः आयोजित होंगे ज़िला स्तरीय शिविर । सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के मिशन स्तर पर निराकरण हेतु ज़िला स्तरीय शिविर का आयोजन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता के निर्देशन में पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह सहित समस्त थाना परिसरों में वृहद् स्तरीय शिविर आयोजित किया गया । उक्त शिविरों में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम,समस्त एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारीगणों ने स्वयं लोगो की शिकायतों की सुनवाई की । जिसकी सतत् मॉनिटरिंग एडीजी एवं डीआईजी महोदय द्वारा की गई । उक्त शिविरो में बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुवे । इस अभिनव पहल में न केवल जिला कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में आयोजित शिविर में सैकड़ों आवेदकों की शिकायतों की सुनवाई हुई, बल्कि थाना स्तर पर शिविर आयोजित कर ज़िले के दूरस्थ गांवों तक पुलिस की पहुँच और जवाबदेही सुनिश्चित की गई।
मात्र 06 घंटे की अवधि में संपूर्ण ज़िले की 12 शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत किया गया, जिसमें एक शिकायत 336 दिवस एवं एक शिकायत 117 दिवस से लंबित थी । शिकायतकर्ताओं में शिविर को लेकर बेहद सकारात्मकता दिखाई दी एवं सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम तक शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में उपस्थित रहे । शिविर की अहम बात यह रही कि चौकी/थाना प्रभारी से लेकर एसडीओपी,एडिशनल एसपी एवं स्वयं पुलिस अधीक्षक इस दौरान उपस्थित रहे जिसके चलते शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हुआ ।पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा बताया गया कि एडीजी एवं डीआईजी महोदय के मार्गदर्शन में उक्त शिविर आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा ।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.