ग्राम सोहड़ में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन,दो महामंडलेश्वर की उपस्थिति में हुआ भव्य कार्यक्रम
बड़नगर : बड़नगर तहसील के ग्राम सोहड़ में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं गृह प्रवेश का ऐतिहासिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दो महान विभूतियां—महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज एवं महामंडलेश्वर शैलासानंद गिरी महाराज—विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी गौरवपूर्ण बन गया।मंदिर का निर्माण ग्राम सोहड़ निवासी रमेश चंद्र नीमा ठाकुर ने अपने निजी खर्च से करवाया। सेवानिवृत्ति के बाद खेती-बाड़ी संभालते हुए उन्होंने शिव मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो बाबा महादेव की कृपा से भव्य स्वरूप में पूर्ण हुआ। इस पुनीत कार्य में उनके पुत्र विजय नीमा और अजय नीमा ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान यज्ञ, हवन और प्राण प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए महाप्रसादी में करीब 5 से 6 हजार लोगों ने भाग लिया।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने नीमा परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य सनातन धर्म को आगे बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिसे पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। वहीं क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सिंह पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पुनीत कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विशाल सिंह हाड़ा सहित कई मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और आयोजन के साक्षी बने। इस दौरान नीमा परिवार ने सभी अतिथियों कास्वागत-सम्मान किया।ग्राम सोहड़ की पावन धरा पर पहली बार दो महामंडलेश्वरों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
रिपोर्टर : विजय सोलंकी

No Previous Comments found.