घाट पर सफाई मित्रों,स्वच्छ शिप्रा कवच के रूप में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे- निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा
उज्जैन : उज्जयिनी गौरव दिवस विक्रम उत्सव 2026 के तथ्य सृष्टि आरंभ दिवस के अंतर्गत 19 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के आतिथ्य में दत्त अखाड़ा घाट पर भव्य आयोजन संपन्न होगा इसी के अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा रामघाट एवं दत्त अखाड़ा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निगम आयुक्त ने निगम अधिकारीयो को निर्देशित किया कि नगर पालिक निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत 50 से अधिक सफाई मित्रों द्वारा स्वच्छ शिप्रा कवच के रूप में घाटों की सफाई व्यवस्था कर स्वच्छता का संदेश दिया जाए, घाट पर विशेष सफाई व्यवस्था के साथ जीरो वेस्ट के अंतर्गत पॉलीथिन, दोना, अमानक डिस्पोजल घाटों पर कपड़े धोना प्रतिबंधित करें, घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए सूचना संकेतक, वस्त्र बदलने का स्थान, चलित शौचालय का प्रबंध किया जाए, विद्युत पोल पर अनावश्यक तार हटाने, दीवारों पर वॉल पेंटिंग स्वच्छता स्लोगन, श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
निगम आयुक्त द्वारा स्वास्थ विभाग के सफाई मित्रों एवं आउटसोर्स सफाई मित्रों से चर्चा कर आयोजित विक्रम उत्सव 2026 उज्जयिनी गौरव दिवस एवं अमावस्या पर्व, गुड़ी पड़वा पर रामघाट एवं दत्त अखाड़ा सहित समस्त घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए।
निरीक्षण में अपर आयुक्त श्री पवन सिंह उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल श्री संजेशगुप्ता, सहायक आयुक्त प्रवीण मुकाती, श्री प्रफुल्ल गठरे, स्वास्थ अधिकारी कालूराम सोलंकी सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.