जल गंगा संवर्धन अभियान महिदपुर में जल गंगा सवर्धन अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
उज्जैन : इस अवसर पर महिदपुर की ग्राम पंचायत चितावद में खण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक श्री बहादुरसिह चौहान, श्री गुरूचरणसिह चौहान, श्री गिरधारी चौहान, जनपद सदस्य प्रतिनिधी, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधीयो एवं ग्रामीण जनों की उपस्थित में शिप्रा किनारे घाट की साफ-सफाई कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । जनपद पंचायत महिदपुर क्षेत्र की 120 ग्राम पंचायतो में "जल गंगा सर्वधन अभियान" का शुभारम्भ किया गया। "जल गंगा सर्वधन अभियान अन्तर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से मुख्यतः जल ग्रहण संरचनाओं के निमार्ण, भू-जल संवर्धन, एवं पूर्व से मौजुद जल ग्रहण संरचनाओ की सॉफ सफाई व मरम्मत नवीनीकरण, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल स्त्रोत में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल स्त्रोतों तथा जल वितरण प्रणालियों की साफ सफाई, राजस्व रिकार्ड में जल संग्रहण सरंचनाओं व नहरों को अंकित करने और मानसून में किये गये पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारियो के कार्य प्राथमिकता पर किये जायेंगे।
सम्पूर्ण अभियान इस तरह नियोजित किया जायेगा, ताकि यह अभियान समाज और सरकार की साझेदारी से जल सरंक्षण व संर्वधन का जन आंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में श्री अजय हिंगे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्रीमति मीना झा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्रीमति सन्तुष्टी पाल तहसीलदार, श्री रोहित कोशल सहायक यंत्री, श्री कमल पाटीदार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री सदीप कुमार उपयंत्री, श्री अजय व्यास बी.सी., श्री भारत गोले मानचित्रकार एवं ग्राम पंचायत के श्री भेरूलाल राठौर सरपंच, श्री सोनु जाट उपसरपंच श्री बद्रीलाल नरवरिया, सचिव श्री कमल मण्डलोई ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.