सिंहस्थ 2028 का आयोजन आस्था,आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा-मुख्यमंत्री डॉ यादव
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सिंहस्थ 2028 के कार्यों की जानकारी प्रदान करने प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की कार्यशाला उज्जैन में आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 का आयोजन आस्था,आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा। सिंहस्थ 2028 के मुख्य राजसी स्नान और अन्य स्नान शिप्रा के जल से हो यह सुनिश्चित करने के लिए सिलारखेड़ी सेवारखेड़ी परियोजना प्रगतिरत है। वर्तमान के दौर में सोशल मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है । सोशल मीडिया सुशासन और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का सशक्त मार्ग है।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के लिए कान्ह क्लोज डक्ट,सेवारखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना, शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण, सीवरेज कार्य,मेला क्षेत्र विकास ,जिले की कनेक्टविटी देश से बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे 6 लेन और 4 लेन मार्गों ,रेलवे लाइन,एयरपोर्ट आदि विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे भीड़ प्रबंधन के उपाय,सुरक्षा व्यवस्था ,एआई टेक्नोलॉजी का क्राउड मैनेजमेंट,श्रद्धालुओं को जानकारी प्रदान करने ,पार्किंग आदि में उपयोग। सोशल मीडिया पर सेंसटिव जानकारी पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के बारे में चर्चा की।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.