मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवा ध्वज लहराकर चेटीचंड महापर्व पर सिंधी समाज के चल समरोह का शुभारंभ किया
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि विक्रम संवत 2083 में बाबा श्री महाकाल की नगरी से देश प्रदेशवासियों को चेटीचंड के महापर्व की शुभ मंगलकामनाएं। भगवान श्री झूलेलाल की कृपा से सभी देश प्रदेशवासी स्वस्थ और खुश रहकर देश की प्रगति में वाहक बने।सामाजिक उत्सवों से एक दूसरे के प्रति प्रेम और आत्मीयता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास के नवीन आयाम स्थापित कर रहा है। सिंहस्थ 2028 के लिए सरकार नवीन विकास के कार्य कर रही है,आप सभी गणमान्य नागरिक भी विकास कार्यों में अपना योगदान दे रहे है। आगामी सिंहस्थ के दिव्य आयोजन से प्रदेश और उज्जैन की वैश्विक पटल पर नवीन पहचान स्थापित होगी। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टावर चौक पर चेटीचंड महापर्व पर आयोजित सिंधी समाज के चल समरोह के शुभारंभ अवसर पर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की याद दिलाता है और भारतीयों के हृदय में अखंड भारत का सपना जागृत रखता है। भारत के राष्ट्रगान में भी पंजाब ,सिंध, गुजरात ,मराठा के भाव से हम सदैव सिंध के साथ पूज्य सिंधी समाज के योगदान को भी याद करते हैं। अखंड भारत में सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है और अखंड भारत हर भारतीय का सपना है।हम आपने राष्ट्रगान की महत्व के अनुसार अखंड भारत का स्वप्न पूर्ण करें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सम्राट विक्रमादित्य को उनकी वीरता,न्यायप्रियता और दानशीलता के लिए याद कर कहा कि सम्राट विक्रमादित्य से प्रेरित होकर शासन उक्त गुणों को आत्मसात कर सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवा ध्वज लहराकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद और ऐक्ट्रेस सुश्री जयाप्रदा,मशहूर ऐक्टर श्री आफताब शिवदासानी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गोली उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल ,श्री संजय अग्रवाल,श्री महेश पारियानी, डॉ जितेंद्र जेठवानी और बड़ी संख्या में सिंधी समाजगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : साँवर शर्मा

No Previous Comments found.