अवैध मदिरा के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्यवाही जारी

भारी मात्रा में 01 लाख रुपए की लागत की विदेशी मदिरा स्प्रिट व बियर ज़ब्त

उज्जैन - कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। 

  सहायक आबकारी आयुक्त सुश्री निधि जैन ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश रंधा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

   जानकारी मिली कि मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा में भारती पति पवन के घर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा विक्रय हेतु रखी गई है। 

 सूचना तस्दीक उपरांत, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश रंधा ने, वृत प्रभारी अधिकारी श्री हिमांशु अग्रवाल को अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना होने के लिए निर्देशित किया। 


 टीम द्वारा गत दिवस की रात को मक्सी रोड गोपालपुरा स्थित भारती पति पवन के रिहायशी घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में भारती पति पवन  के घर से बड़ी मात्रा में, झोलों में भरी हुई अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई। 

 जिसकी कुल मात्रा 82.25 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,10,000 रुपए के लगभग है।

 आरोपियों भारती पति पवन के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध  कर आरोपिया भारती पति पवन को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी हैं।

उक्त कार्यवाही हिमांशु अग्रवाल आबकारी उप निरीक्षक द्वारा की गई है। कार्रवाई के दौरान, रानी सिंह आबकारी उप निरीक्षक, शुभांगी सरयाम आबकारी उप निरीक्षक, तथा हमराह आरक्षक, सुनील अमृत्या, तुषार वर्मा, निशा, शिवानी आदि का भी योगदान रहा।

  आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश रंधा ने बताया कि, इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रभारी अधिकारी ने यह भी बताया कि, अवैध मदिरा के भंडारण, विक्रय, संग्रहण तथा परिवहन के संबंध में, किसी को जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0734 2551159 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

रिपोर्टर यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.