जल गंगा संवर्धन अभियान

तराना की ग्राम पंचायत सामानेरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का भव्य आयोजन किया गया

उज्जैन-  जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के संकल्प के साथ, जनपद पंचायत तराना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामानेरा में 'जल अर्पण दिवस' कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन गत दिवस किया गया। 

  यह कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) व  जल जीवन मिशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 
कलश यात्रा और जन-जागरूकता
कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। ग्रामीण महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जल के महत्व का संदेश दिया।

  इस दौरान 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत "हर बूंद का सम्मान" करने की शपथ भी दिलाई गई।

रिपोर्टर यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.