भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के तराना ग्रामीण एवं कनासिया मण्डलों में कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के तराना ग्रामीण एवं कनासिया मण्डल में कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुए संपन्न। प्रशिक्षण वर्ग अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री राकेश यादव ने बताया कि तराना ग्रामीण मण्डल में 20 व 21 एवं कनासिया मण्डल में 21 व 22 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुए। शेष मण्डलों में भी आगामी दिवसों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किये जायेगें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने बताया कि इन दो दिवसीय प्रशिक्षणों से कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व, निखार व बदलाव होगा, तथा वह संगठन की रीति नीति के अनुरूप बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेगें। अपने वक्तव्य में प्रदेश सरकारी की उपलब्धियों पर उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किये है, सड़क निर्माण, बिजली की स्थिति में सुधार के साथ-साथ शिक्षा ओर स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिल रही है। किसानों के लिये भी हमारी सरकार ने कई योजनाएं प्रारंभ की है। जिससे उनकी आय बढ़ी। हमारी सरकार जनहित में प्रतिबद्ध है, ओर आगे भी विकास की इस यात्रा को जारी रखेगी।
प्रशिक्षण वर्ग के संभाग प्रभारी श्री राजीव खण्डेलवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका संकल्प ओर सबका विकास इस मूलमंत्र को लेकर भाजपा की केन्द्र से लेकर राज्य सरकार एवं संगठन अपनी विचारधारा को लेकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकसित ओर समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है। भाजपा ने विचार सेवा ओेर समर्पण भाव से अपनी पहचान को स्थापित किया है। यह कार्यपद्धति संगठन को मजबूती प्रदान करती है।
जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने बताया कि तराना ग्रामीण एवं कनासिया मण्डल में हुए प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग सत्रों में वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर वक्तव्य दिया। जिसमें मुख्य रूप से अभियान के संभाग प्रभारी श्री राजीव खण्डेलवाल एवं घट्टिया विधायक डॉ सतीश मालवीय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नागदा खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ता संभाल, श्री श्याम बंसल ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, श्री राजपालसिंह राठौर व श्री संजय मेहता ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात, श्री सुल्तानसिंह शेखावत ने वैचारिक अधिष्ठान, श्री कृष्णपालसिंह झाला ने कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि, श्री दयाराम धाकड़ व डॉ जगदीश चौहान ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, श्री अरविंदसिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया एवं ए.आई. ऐप ओर संगठन ऐप पर अपना वक्तव्य दिया। प्रशिक्षण वर्गो में अभियान के सह-संयोजक श्री निरंजन मेहता, श्री महिपालसिंह उमठ एवं श्रीमती रीतू पाटीदार व्यवस्था में रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.