विश्व जल दिवस पर आनंद विभाग का विशेष आयोजन
उज्जैन : विश्व कल्याण एवं स्वस्थ पर्यावरण की भावना को साकार करते हुए आनंद विभाग द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जल संरक्षण हेतु पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन सावन-भादों बिजासन माता, चामुंडा माता चौराहा पर किया गया। आनंद विभाग के जिला समन्वयक डॉ. प्रवीण जोशी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 20 मार्च को विश्व खुशहाली दिवस भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में मनाया गया। वहाँ मुख्यमंत्री ने कहा था हमे भौतिक आनंद से परे अपने जीवन को परमानंद की यात्रा पर ले जाना चाहिए। इसी क्रम में उज्जैन में 22 मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण शुद्धि तथा सामूहिक खुशहाली के मुख्यमंत्री जी के संकल्प को सशक्त करना रहा है।
महायज्ञ में राज्य आनंद संस्थान, टीम आनंदक एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जल संरक्षण के प्रति अपनी आहुति दी और इसके महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के उप-झोन समन्वयक प्रभाकर सोनोने एवं जिला समन्वयक रामप्रसाद सरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गायत्री मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को साधना एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उर्मिला तोमर, रजनी मीणा एवं रक्षा नरवरे द्वारा किया गया। आयोजन में उर्मिला तोमर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही।
इस आयोजन में विशेष सहयोग राजेश शर्मा, अरुण शर्मा (संस्थापक मां बिजासन माता मंदिर), हिमिका जोशी, सपना पंचोली, ललित नागर, आरती तिवारी एवं अद्वैता श्रीवास्तव का रहा। साथ ही गायत्री परिवार से उमा तोमर, गीता पाटीदार, नीलम परिहार, ज्योति शर्मा, ममता निगम, सीमा शर्मा एवं उत्तम सिंह राजपूत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अरुण शर्मा द्वारा प्रसाद वितरण कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित
No Previous Comments found.