सीईओ जिला पंचायत ने यात्रा के पड़ाव स्थल का निरीक्षण किया
उज्जैन : प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पंचक्रोशी यात्रा-2026 रविवार, 12 अप्रैल 2026 से 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह पावन यात्रा नगर निगम उज्जैन तथा जनपद पंचायत उज्जैन एवं घट्टिया क्षेत्रों से होकर गुजरती है। कुल 118 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा को श्रद्धालु पाँच दिनों में पूरा करते हैं। यात्रा के दौरान 08 पड़ाव/उप-पड़ाव निर्धारित हैं, जिनमें जनपद पंचायत उज्जैन अंतर्गत उण्डासा, पिंगलेश्वर, नलवा एवं करोहन तथा जनपद पंचायत घटिया अंतर्गत अम्बोदिया, कालियादेह, जैथल एवं सोड़ंग शामिल हैं।
आज दिनांक 24 मार्च 2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जैन श्री श्रेयांस कूमट ने पिंगलेश्वर पड़ाव एवं त्रिवेणी यात्रा मार्ग की विभिन्न पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए पिंगलेश्वर से त्रिवेणी तक यात्रा मार्ग की सड़कों के सुधार कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया । विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पड़ाव स्थलों पर अस्थाई टेंट, प्रकाश, शौचालय, पेयजल, भूमि समतलीकरण, साफ-सफाई, पुताई एवं लेखन कार्य सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
आगामी एक-दो दिनों में शेष पड़ाव/उप-पड़ाव स्थलों का कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थलीय भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण से पहले सभी व्यवस्थाओं का कार्य प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।
रिपोटर : साँवर शर्मा
No Previous Comments found.