मुख्यमंत्री डॉ यादव ने क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन नवीन घाटो का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह 8 बजे श्री अंगारेश्वर महादेव की पूजन करने पहुंचे। पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर और श्री सिद्धवट के बीच क्षिप्रा नदी पर बन रहे नवीन घाटों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बताया कि उक्त घाट सिंहस्थ महापर्व 2028 मे श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए जा रहे है, और घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं रहेगी इस संबंध में जानकारी दी। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित घाटों के 200 मीटर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने , टॉयलेट सुविधाजनक स्थान पर बनाया जाए, इसके लिए मुख्य - मुख्य घाटों पर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएl
घाटों के आसपास श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए 500 मीटर दूरी पर सीढ़ी या और अन्य पहुँच मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो,
जिससे मुख्य घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान करने में सुविधा भी होगीl
श्री सिद्धवट और श्री अंगारेश्वर मंदिर के मध्य बन रहे पुल का भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा अवलोकन किया गया l
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि इस पुल के बनने के बाद दोनों प्रमुख मंदिर स्थानों को जोड़ने के लिए सुविधा भी हो जाएगी और श्रद्धालुओं को एक नया वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा इसके साथ ही घाटों पर स्नान करने के लिए 5 मीटर का बड़ा घाट भी बनाया गया है जो आने-जाने एवं श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा भी प्रदान करेगा।
इसी के साथ घाटों पर श्रद्धालुओं की बैठने के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा अधिकारियों को दिए गए है।
रिपोर्टर : याशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.