मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन और उज्जैन मे उत्सव सा माहौल
उज्जैन : उज्जैन पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद मुख्यमंत्री जी शहर मे जहाँ से भी निकले तो जगह-जगह लोगों ने मंच लगाकर फूलों की वर्षा और पटाखों के बीच मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया. अपने जन् प्रिय नेता को अपने बीच पाकर जनता भाव विभोर हो रही थी ,क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान और बहने सभी मुख्यमंत्री को मिलने के लिए आतुर दिखेl
मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन शहर के कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए इन सभी कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए जगह-जगह जनता के द्वारा मंच लगाए गएl
जहां से मुख्यमंत्री का ढोल धमाकों के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन भी हुआ और जन्मदिन की बधाइयां भी दी गई.
इसके साथ ही उज्जैन की अनेक संस्थाओं के द्वारा मिठाई का वितरण भी किया गया और मुख्यमंत्री को बधाइयां और शुभकामनाएं भी दीl
कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में तो बच्चे , बूढ़े, जवान सभी लोग मुख्यमंत्री की ओर आकर्षित हो रहे थे और मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थेl
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी के साथ सभी की बधाइयां स्वीकार की और सबको हृदय से भी लगाया बच्चों को प्यार दिया,छोटो को आशीर्वाद दिया ,बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, बहनों से आशीष लियाl
सच्चे मायने में मुख्यमंत्री ने आज जन्मदिन की जो बधाइयां शुभकामनाएं ली हैं वह माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर्म क्षेत्र को दर्शाती हैं जनता के जन प्रिय नेता के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जो छाप उज्जैन की जनता पर छोड़ी है l
वह उज्जैन की जनता के आंखों में भी झलक रही थीl
रिपोर्टर : याशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.