युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण 29 मार्च तक संचालित किया जा रहा है युवा आपदा मित्रों ने सीखे आपदा बचाव के गुर

उज्जैन :  भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत  जिले में विभिन्न आपदाओं से निपटने युवा आपदा मित्रों के लिए प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। आपदा मित्र योजना का द्वितीय सत्र  23 मार्च से  29 मार्च तक  तक होमगार्ड लाइन उज्जैन में संचालित किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण सत्र में 165 युवा आपदा मित्रों को जिला सेनानी होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट के निर्देशन में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में आपदा मित्रों को बाढ़, भूकंप, आगजनी एवं मेडिकल इमरजेंसी सहित विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के गुर होमगार्ड लाइन उज्जैन में सिखाए जा रहे हैं। इस सत्र  के चौथे एवं पांचवें दिवस में युवा आपदा मित्रों को तरण ताल उज्जैन में तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिला आपदा मित्रों ने बढ़ चढ़कर प्रशिक्षण भाग लिया, साथ ही आपदा के दौरान घायल व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की विभिन्न टेक्निक्स सहित नवीन मेथड से किस प्रकार स्ट्रेचर तैयार करना है ,इसका  भी अभ्यास युवा आपदा मित्रों को कराया गया ।

      जिला सेनानी होमगार्ड श्री संतोष जाट ने बताया जिले में कुल 800  युवा आपदा मित्र तैयार किया जा रहे हैं ,यह आपदा मित्र प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न पर्व एवं त्योहारों  पर महत्वपूर्ण ड्युटियों का संपादन  करेंगे।  
युवा आपदामित्र आगामी सिंहस्थ 2028 में घाट सुरक्षा सहित क्राउड मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण ड्युटियों का संपादन कर सिंहस्थ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा आपदा मित्रों को  होमगार्ड एसडीआरएफ के प्लाटून  कमांडर्स , एसडीआरएफ जवान  सहित विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञों के द्वारा  प्रशिक्षित किया जा रहा है।

रिपोर्टर : याशपाल दीक्षित


 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.