कलेक्टर श्री सिंह ने नरवाई प्रबन्धन के कार्य का अवलोकन कर कृषक की प्रशंसा की

उज्जैन - कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर जनपद पंचायत तराना के कायथा उपार्जन केंद्र और वेयरहाउस का निरीक्षण किया। कायथा उपार्जन समिति द्वारा संचालित उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कृषकों के लिए छांव की व्यवस्था,ठंडा पेयजल,ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत ओआरएस,तौलने में पारदर्शिता,यातायात की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने वेयरहाउस को उपार्जन शुरू होने के पूर्व पूर्ण रूप से खाली रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह को एसडीएम श्री ब्रजेश सक्सेना ने जानकारी दी कि केंद्र पर 5 कांटे लगेंगे, बारदाने की उपलब्धता है,कृषकों के लिए छांव की व्यवस्था की जा रही है,वही पेयजल, ओआरएस की व्यवस्था भी कृषकों को उपलब्ध रहेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र के नजदीक ही किए जा रहे नरवाई प्रबन्धन के कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित कृषक की उक्त कार्य के लिए प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.