मालवा में गरजेगा हिन्दू शक्ति का बिगुल: डॉ. प्रवीण तोगड़िया का 6 दिवसीय तूफानी दौरा, कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह

उज्जैन :  अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी 29 मार्च  से 1 अप्रैल 2026 मध्य भारत प्रांत भोपाल का प्रवास पूर्ण कर के भोपाल से 2 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे निकलेंगे बाय सड़क मार्ग होते हुए देवास से इंदौर दोपहर 2 बजे आएंगे मालवा प्रान्त में प्रवास कार्यक्रम 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 इंदौर बड़वाह ओंकारेश्वर खंडवा उज्जैन तराना महिदपुर सिटी जावरा रतलाम धार भोजशाला परिसर दौरा करेंगे धार से होते हुए महाराष्ट्र शिरपुर धूलिया कार्यक्रम में जाएंगे आगे बताया 3 अप्रैल ओंकारेश्वर महादेव दर्शन करने जाएंगे उसके बाद खंडवा हिंदू साथी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे रात्रि विश्राम भी खंडवा रहेंगे 5 अप्रैल उज्जैन आएंगे सुबह 10:00 बजे महाकाल दर्शन करने के बाद कार्यकर्ता परिवार में संपर्क करके तराना हिन्दू साथी सम्मेलन को संबोधित करने उसके बाद महिदपुर शाम 4:00 बजे पहुंचेंगे हिंदू साथी  सम्मेलन संबोधित करेंगे उसके बाद जावरा निकल जाएंगे डॉ  तोगड़िया जी संपूर्ण देशभर में चार माह जम्मू कश्मीर तक हिंदू समाज और संगठन को मजबूत करके आ रहे हैं हिंदू समृद्धि सुरक्षा सम्मान हिंदू ही आगे के संकल्प को लेकर एक लाख हनुमान चालीसा पूरे भारत में खड़ा करने के लिए लगातार प्रवास  करके कार्यकर्ता को ऊर्जा दे रहे हैं । राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन 24 फरवरी के बाद दूसरी बार पुनः मालवा प्रांत में आ रहे हैं और कार्यकर्ता में बहुत उत्साह है और पूरी ऊर्जा के साथ में लग्न से लगे हुए हैं  

उक्त जानकारी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद मालवा प्रान्त कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार द्वारा दी गई

रिपोर्टर : यशपाल दिक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.