जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद महिदपुर में ग्राम पंचायत खूरिया सुमरा में चेकडेम निर्माण कार्य किया जा रहा है

उज्जैन : जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद महिदपुर के ग्राम पंचायत खूरिया सुमरा में चेकडेम का निर्माण कार्य कृषक श्री प्रहलाद के खेत के पास, मद 15वें वित्त आयोग से ₹7.10 लाख की लागत से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

इस चेकडेम की जल भराव क्षमता लगभग 8000 घन मीटर है। पहले की स्थिति ग्राम के किसान नहर के पानी पर निर्भर थे, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण फसल उत्पादन कम हो रहा था।
 जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों से 
चेकडेम निर्माण के बाद 50 से 60 किसानों को सिंचाई में सीधा लाभ मिला,आसपास के कुओं (कूपों) का जल स्तर बढ़ा,फसल उत्पादन में सुधार हुआ,जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी, यह चेकडेम न केवल जल संचयन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर खेती की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।
“जल है तो कल है” – इस सोच के साथ यह पहल क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो रही है।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.