संभागीय जनसंपर्क अधिकारी श्री राठौर ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों से संवाद किया

उज्जैन - शनिवार को भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों द्वारा शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा उन्हें उनके भविष्य और कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के उपसंचालक श्री अरुण कुमार राठौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुई पहुंचे जहां पर उन्होंने स्थानीय विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें उनके करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया। श्री राठौर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे नियमित रूप से प्रतिदिन अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने भविष्य और करियर के बारे में भी कार्य योजना बनाएं। श्री राठौर ने वहां के शिक्षकों से कहा कि हम तो केवल एक दिन के लिए आए हैं और मार्गदर्शन देकर व संवाद कर चले जाएंगे लेकिन विद्यार्थियों को प्रतिदिन अपने भविष्य और करियर के लिए मार्गदर्शन देते रहें ।विद्यालय से जो भी मेधावी छात्र निकलते हैं और जिले का व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं तो यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात होगी।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.