उपार्जन 10 अप्रैल से होगा प्रारम्भ, स्लॉट बुकिंग का कार्य 07 अप्रैल से शुरू

उज्जैन - कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय सभागृह में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रबी उपार्जन 10 अप्रैल से होगा और स्लॉट बुकिंग का कार्य 07 अप्रैल से शुरु किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा कर सभी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का सतत भ्रमण करने और केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छांव,पानी और ग्रीष्म ऋतु में ओआरएस, ग्लूकोज आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपार्जन अंतर्गत फॉर्मर भूखंड के सत्यापन के कार्य को आगामी कार्यदिवस में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। 

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों के केंद्र में पौधारोपण और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर निगम द्वारा जनजागरुकता का कार्य रुद्र सागर और अन्य सागरों की साफ सफाई का कार्य,जल स्रोतों के सौंदर्यीकरण और बड़ी संख्या में पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। यूडीए द्वारा भी जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में एचपीवी निशुल्क टीकाकरण अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने  समीक्षा कर निर्देश दिए कि शहर में और नागदा अनुभाग में जिला शिक्षा अधिकारी और संबंधित अनुविभागीय अधिकारी सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों से बैठक कर टीकाकरण के लाभ समझाए और पालकों को जागरूक करे।  विद्यालयों की किशोरियों का टीकाकरण कर अभियान के क्रियान्वयन में प्रगति लाने और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र खत्री को निर्देश दिए कि सुनिश्चित करे कि ऑनलाइन स्वीकृति के बाद ही शिक्षक छुट्टी पर जाए,ऑफलाइन एप्लीकेशन पर छुट्टी पर जाने पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में शिक्षकों की ऑनलाइन पोर्टल पर उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। 
बैठक में पंचक्रोशी यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने,श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माण एजेंसियों को प्रगतिरत कार्यों के स्थलों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चिति करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में जानकारी दी कि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। बैठक में एलपीजी,डीजल और पेट्रोल की जिले में उपलब्धता की जानकारी ली गई,बैठक में जानकारी दी गई कि उक्त सभी पदार्थों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं को आगामी तीन माह में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति के आदेशों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर विभागों को शिकायत निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत सभी सेवाओं की प्रदायगी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषकों को सोलर पंप उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए,बैठक में संबंधित अधिकारी ने जानकारी दी कि गत सप्ताह 25 सोलर पंप लगाए गए है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला खेल अधिकारी द्वारा बिना सुचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वैतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर बड़नगर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मिश्रा, एडीएम श्री अत्येंद्र गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, यूडीए सीईओ श्री संदीप सोनी, विभागों के जिला अधिकारी और सभी अनुभागों के एसडीएम आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.