भाजपा एक संस्कार है, भाजपा एक परिवार है - जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़

उज्जैन :  राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के 23 मण्डलों में धूमधाम से मनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को राष्ट्रीय एवं प्रदेशस्तर के साथ ही जिला, मण्डलों एवं बूथस्तर तक मनाया गया। इसी तारतम्य में उज्जैन जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी एवं विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान जी तथा जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ नागदा नगर मण्डल कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात पार्टी संस्थापक महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। राष्ट्रवाद, सुशासन एवं अंत्योदय के पवित्र संकल्प के साथ पार्टी निरंतर देश सेवा में समर्पित रही है, ओर आगे भी राष्ट्रहित में विचार के लिये लक्ष्य लेकर कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन विचार भाव को ध्यान में रखकर बूथस्तर पर कार्य करता है। भारतीय राजनीति के क्षितिज पर जब ‘‘अंधेरा छटेगा, सुरज निकलेगा, कमल खिलेगा‘‘ की गुंज हुई, तो वह मात्र एक वक्तव्य नहीं बल्कि एक नये भारत का उदय था। श्रद्धेय अटलजी के स्वप्न से लेकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘‘पंच प्राण‘‘ तक हमारी यात्रा राष्ट्र की अस्मिता ओर अंत्योदय को समर्पित रही है। अंत्योदय का संकल्प लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का दीप जलाने वाली करोड़ो कार्यकर्ताओं के समर्पण से सशक्त हुई इस विराट संगठन की यात्रा केवल राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का तप है। हर कार्यकर्ता का परिश्रम, हर बलिदान, हर संकल्प भारत माता की सेवा में समर्पित है। यही भावना भारतीय जनता पार्टी को एक विचार, एक परिवार ओर एक जन आंदोलन बनाती है। आज स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर हम पुनः संकल्प लेते है राष्ट्र सर्वोपरि रहेगा, सेवा हमारा धर्म रहेगा ओर अंत्योदय हमारा लक्ष्य रहेगा।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.