श्री मंगलनाथ मंदिर में अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को भात पूजन सहित विशेष पूजाओं से 4 लाख रुपए से अधिक की आय
उज्जैन : भगवान श्री मंगलनाथ के प्राचीन मंदिर में अप्रैल माह के प्रथम मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री के के पाठक ने बताया कि मंगलवार 07 अप्रैल को प्रातःकाल 7:00 बजे की आरती के पश्चात् दोपहर 3:30 बजे तक मंदिर में भात पूजन, भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण तथा समस्त रोग निवारण सहित विभिन्न विशेष पूजाओं के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं एवं यजमानों का निरंतर आगमन होता रहा।
मंदिर के विद्वान पंडितगणों एवं आचार्यगणों द्वारा सभी यजमानों की पूजाएँ पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चारण एवं शास्त्रीय रीति से संपन्न कराई गईं। पूजनों की कंप्यूटरीकृत एवं मैन्युअल शासकीय रसीदें मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों द्वारा बनाई गईं।
इस प्रकार समिति को आज कुल रुपये 4,32,500/ (चार लाख बत्तीस हजार पाँच सौ मात्र) की आय शासकीय रसीदों के माध्यम से मंदिर समिति को प्राप्त हुई है।
साथ ही मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले दिव्यांग एवं असहाय श्रद्धालुओं को मंदिर कर्मचारियों द्वारा पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ भगवान श्री मंगलनाथ जी के सुलभ दर्शन कराए गए।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.