समस्त झोनल एवं नोडल अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए

उज्जैन - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने बुधवार सुबह पंचक्रोशी यात्रा के पड़ाव एवं उप-पड़ाव के समस्त झोनल अधिकारी,नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी पंचक्रोशी यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक को रोड के संबंध में तथा लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को पड़ाव/उप-पड़ाव की पानी की टंकी की साफ सफाई तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के एवं विद्युत विभाग को मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उज्जैन और घट्टिया, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग को पंचक्रोशी यात्रा अंतर्गत समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए |

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.