भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण के 6 मण्डलों में दो दिवसीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के घट्टिया विधानसभा के चार मण्डलों ताजपुर, घट्टिया, पानबिहार एवं उन्हेल मण्डल तथा बड़नगर विधानसभा के दो मण्डलों बड़नगर नगर व खरसोदखुर्द मण्डलों में कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुए।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि दो दिवसीय इन प्रशिक्षण वर्गो में अलग-अलग सत्रों में वक्ताओं ने अपने वक्तव्य दिए।जिसमे मुख्य रूप से अभियान के संभाग प्रभारी श्री राजीव खण्डेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ , घट्टिया विधायक डॉ. सतीश मालवीय, बड़नगर विधायक श्री जितेन्द्र पण्ड्या, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री श्याम बंसल, पूर्व निगम मण्डल अध्यक्ष श्री सुल्तानसिंह शेखावत, जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपालसिंह सिसौदिया, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री गणपतलाल डाबी, मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. जगदीश चौहान, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा श्री दयाराम धाकड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री संजय मेहता, पूर्व जिला मंत्री श्री राजपालसिंह राठौर, पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा श्री कृष्णपालसिंह झाला, मण्डल प्रभारी श्री मंगेश वर्मा ने अलग-अलग विषयो पर वक्तव्य दिया तथा सोशल मीडिया ए.आई. ऐप एवं संगठन ऐप विषय पर पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री सचिन सक्सेना, जिला आईटी संयोजक श्री हेमंत पटेल, जिला आईटी सह-संयोजक श्री मुकेश गांधी ने विस्तृत जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहना चाहिए, हमारी पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा अपने सिद्धांतो के प्रति दृढ़ होता है। भाजपा संगठन सेवा ओर समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है, प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने की सतत् प्रक्रिया है, समय-समय पर आत्मविश्लेषण कर संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा के कार्यो के लिये पूरी तरह से समर्पित रहना भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है।हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करें।
प्रशिक्षण वर्ग अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री राकेश यादव ने बताया कि आज दिनांक तक जिले के 23 मण्डलों में से 17 मण्डलों में प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुए। शेष मण्डलों में भी आगामी दिवसों में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किये जायेगें। प्रशिक्षण वर्गों में जिला टोली के जिला सह-संयोजक श्री महिपालसिंह उमठ, श्रीमती रीतु पाटीदार, श्री निरंजन मेहता भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.