उज्जैन में आरटीओ विभाग की सख्ती, बसों की चेकिंग में नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई

उज्जैन : उज्जैन शहर और जिले में संचालित यात्री बसों पर प्रशासन ने फिर सख्ती शुरू कर दी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष मालवीय के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर आज उज्जैन आगर रोड पर बसों की व्यापक जांच की गई। जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार,, परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ संतोष कुमार मालवीय के नेतृत्व में 11 अप्रैल को विभागीय स्टाफ एवं प्रवर्तन अमले के साथ जिले में संचालित कुल 189 यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान 18 बसों में अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर कुल 55 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान सामने आया कि कई बसों में बस बॉडी निर्माण से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया था। मोटरयान अधिनियम 1988, केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 एवं एआईएस (AIS 52, 113, 119, 135) के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके अलावा कुछ बसों में परमिट शर्तों का भी पालन नहीं हो रहा था।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.