सीईओ जिला पंचायत द्वारा पंचक्रोशी यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया

उज्जैन- शनिवार को श्री श्रेयांस कूमट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा पिंगलेश्वर पंचक्रोशी पड़ाव का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री कूमट ने पड़ाव में की जा रही समस्त व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांस कूमट ने संबंधित अधिकारियों को पड़ाव की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर, सुव्यवस्थित एवं यात्रियों की सुविधा के अनुरूप बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

उक्त निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उज्जैन के अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

रिपोटर :- साँवर शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.