पार्किंग व्यवस्था के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण

उज्जैन : संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन  कुमार सिंह ने सिहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थलों और  यातायात प्रबंधन के लिए इंदौर - देवास रोड के स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की पार्किंग की व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों को ध्यान में रखकर बनाई जावे।  पार्किंग योजना इस प्रकार हो कि आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल पर खाने का सामान, टॉयलेट ,माता बहनों के लिए अलग से रूम, बच्चों के लिए व्यवस्थाएं और गर्मी से बचने के लिए अन्य सुविधाएं भी पार्किंग स्थल पर ही उपलब्ध हो जाए।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.