शिवसेना संगठन को मध्यप्रदेश में मिली नई मजबूती,प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

भोपाल : शिवसेना के मुख्य नेता माननीय एकनाथ शिंदे साहेब (उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र शासन) एवं शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में संगठन को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 

इसी क्रम में श्री सुरेश जी गुर्जर को पुनः मध्यप्रदेश शिवसेना प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है, साथ ही अधिवक्ता श्री राजीव चतुर्वेदी को भी पुनः मध्यप्रदेश शिवसेना का राज्य प्रमुख  (अध्यक्ष ) नियुक्त किया गया है।

दोनों ही पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं, जो संगठन के प्रति उनके समर्पण और कार्यक्षमता का प्रमाण हैं। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में शिवसेना संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर कैप्टन अभिजीत अडसुल जी का आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां संभव हो सकीं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है।

अविनाश पाराशर 
जिला प्रमुख उज्जैन शिवसेना 


रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.