इंटेकवेल काफ़र डैम एवं फिल्टर प्लांट के डब्लूटीपी का कार्य बारिश से पूर्व पूर्ण करे- श्री अभिलाष मिश्रा निगम आयुक्त
उज्जैन : निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा गंभीर डैम पर प्रचलित इंटेकवेल के काफ़र डैम एवं अम्बोदिया जल यंत्रालय स्थित फिल्टर प्लांट के डब्लूटीपी कार्य का निरीक्षण किया गया।
हरिया खेड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत गंभीर डैम इंटेकवेल पर 70 एमएलडी काफ़र डैम एवं अम्बोदिया जल यंत्रालय स्थित 70 एमएलडी डब्लूटीपी कार्य का निरीक्षण कर निगम आयुक्त ने प्रोजेक्ट कार्यों की जानकारी ली निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले आधारभूत कार्य को गुणवत्तापूर्वक तय समय सीमा में तीव्र गति से पूर्ण करे बारिश के कारण कार्य बाधित न हो। निगम आयुक्त द्वारा रॉ वाटर की पाइप लाइन एवं फ़िल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार सहायक यंत्री श्री शिवम दुबे, एनसीसी के सीवायएम संतोष तिवारी एवं कंसल्टेंट मौजूद रहे।
संवाददाता : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.