कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिदपुर के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मान किया
उज्जैन : छात्रों से संवाद कर उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करने और पढ़ाई नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित किया कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय मॉडल स्कूल महिदपुर का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त कर विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों को शुभकामनायें दी कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट ने बुधवार को शासकीय मॉडल स्कूल महिदपुर का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर हर्ष व्यक्त कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय भ्रमण के दौरान शाला की कृषि एवं स्वास्थ केयर प्रयोगशाला का शुभारंभ किया।शासकीय मॉडल स्कूल महिदपुर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कक्षा 12वीं में प्रवेश किए छात्रों से संवाद कर उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करने और पढ़ाई नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय भ्रमण के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र- छात्राओं को सम्मानित भी किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सत्र 2025-26 के लिये घोषित कक्षा 10वीं का परीक्षा परीणाम विद्यालय का शत प्रतिशत रहा है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित समस्त 82 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जिसमें से 71 प्रथम श्रेणी तथा 11 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुवें है। इसी प्रकार विद्यालय में 10 वीं में प्रथम स्थान सुश्री नव्या ने 93.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान सुश्री प्रतिष्ठा ने 93.4 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान सुश्री निदा रंगरेज ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 78 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिसमें प्रथम स्थान सुश्री सुमन जोशी ने 89.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान श्री प्रघुमन्न यादव ने 87.2 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से श्री कमल सूर्यवंशी और श्री मुजीबुर्रेहमान ने 85.8 प्रतिशत प्राप्त किए।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में विशिष्ट प्रदर्शन करने पर स्कूल के प्राचार्य श्री रामेश्वर सोनी, वरिष्ठ शिक्षकगण श्री प्रेमचंद्र परमार,श्री दिलीप अटोलिया,श्री श्रावण परमार,श्रीमती साधना ठोमोर,श्री आनंद पंचोली,श्रीमती नीलम पाण्ड्या,श्रीमती गायत्री यादव,श्री लक्ष्मी मालवीय,श्री गोकुल घुंघरवाल,श्री राजेश परमार,श्रीमती नगमा बी,श्री अकिला सोनी,श्री अभिलाषा जोशी,श्रीमती आशी सुर्यवंशी,श्रीमती शालू पाठक,श्री सुदर्शन शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देकर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.