महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा पंचकोशी यात्रा अंतर्गत नगर प्रवेश करते हुए नागचंद्रेश्वर मंदिर में पूजन कर बल लौटाया
उज्जैन : आस्था की धार्मिक यात्रा पंचकोशी यात्रा में महापौर श्री मुकेश टटवाल सम्मिलित हुए जिनके द्वारा संपूर्ण यात्रा पैदल करते हुए यात्रा को पूर्ण किया गया गुरुवार को महापौर द्वारा नगर प्रवेश किया गया इस दौरान हीरा मिल स्थित जैन मंदिर के सामने नगर निगम स्वागत मंच के माध्यम से पार्षदों द्वारा महापौर श्री मुकेश टटवाल का पुष्पमाला एवं पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया, तत्पश्चात महापौर द्वारा नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चन कर यात्रा पूर्ण होने पर भगवान से आशीर्वाद लेते हुए पुनः बल लौटाया
इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, डॉ योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला, पार्षद श्री गब्बर भाटी, श्री पंकज चौधरी, श्री दिलीप परमार, श्रीमती लीला वर्मा, श्री राजेश बाथम, श्री छोटेलाल मंडलोई, श्रीमती सपना सांखला, श्री ओम प्रकाश मोहने, श्री संजीव सिंह उपस्थित रहें
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.