स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की नवीन टूलकिट को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया

उज्जैन : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 नवीन टूलकिट की प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को ग्रांड होटल बैठक कक्ष में आयोजित हुई जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की नवीन टूलकिट के माध्यम से शहर में स्वच्छता के कार्य होंगे इसके लिए उक्त टूलकिट में किए गए प्रमुख बदलाव, जोड़े गए नए संकेतकों और सभी घटकों/ उपघटकों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि कचरा सेग्रीगेशन शत प्रतिशत किया जाए, शहर की जल संरचनाओं की सफाई, बरसाती नाले/नालियों की सफाई, नालों की कवरिंग एवं स्क्रीनिंग जाली लगवाई जाना, जुर्माने के बोर्ड एवं जल संरचनाओं के पास चेतावनी बोर्ड, वेस्ट टू वंडर पार्क का संचालन, दीवारों पर स्वच्छता के स्लोगन, सुंदर चित्रकारी करना, बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अलग से कचरा गाड़ी में सेक्शन एवं उसी में मेडिकल वेस्ट को डालना, शहर में भवन निर्माण कार्यों के दौरान ग्रीन नेट से कवर करवाया जाना जिससे धूल के कारण न उड़े, स्कूल/ कॉलेज में अवेयरनेस कार्यक्रम संचालित करना क्योंकि बच्चों के द्वारा ही स्वच्छता का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाता है, प्रमुख चौराहों, दीवारों पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के स्लोगन लिखे जाना इत्यादि महत्वपूर्ण आवश्यक घटकों के बारे में जानकारी दी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त किया जा सके
कार्यशाला में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर , श्री पवन कुमार सिंह , श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्तगण, कार्यपालन यंत्री, जोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, पीआईयू, आईईसी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.