महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष ने स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना में भाग लिया
उज्जैन : जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा स्व गणना की शुरुआत 16 अप्रैल से की गई है । स्व गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की जाएगी।इसी क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना प्रक्रिया में भागीदारी कर नागरिकों को जनगणना में भाग लेने का संदेश दिया।
स्व गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।
महापौर एवं निगम अध्यक्ष द्वारा सभी नागरिकों से अपील कि वे इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। स्व गणना पोर्टल(se-census-gov-in) उपयोग में आसान है और इसे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है। इस पहल से जनगणना प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित तरीके से पूर्ण हो सकेगी।
स्व गणना के दौरान उपायुक्त श्री मनोज मौर्य ,जिला जनगणना चार्ज अधिकारी श्री तेजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.