स्पेशल डीजी श्री जैन सिंहस्थ की पार्किंग व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया
उज्जैन : स्पेशल डीजी श्री जैन ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने के मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी
स्पेशल डीजी श्री जैन ने त्रिवेणी श्री शनि मंदिर के समीप निर्माणाधीन घाट का निरीक्षण कर सिंहस्थ के दौरान घाट तक 10 मीटर चौड़ा
सुलभ सहज पहुंच मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए। डीजी श्री जैन ने देवास रोड के चंदेसरा, उन्हेल रोड क्षेत्र, गरोठ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धतरावदा, सिद्धवट क्षेत्र में निर्माणाधीन घाट, बड़नगर रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गौंसा क्षेत्र में पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एडीजी श्री राकेश गुप्त, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, एसपी श्री प्रदीप शर्मा मौजूद रहे ।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.