विधायक, महापौर एवं निगम अध्यक्ष द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा संकुल भवन से विक्रम नगर देवास रोड सड़क निर्माण सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा स्पेशल असिस्टेंट विशेष निधि योजना के अंतर्गत संकुल भवन से विक्रम नगर, देवास रोड की कनेक्टिविटी सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण रविवार को माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा किया जाना  है, जिसके क्रम में शनिवार को उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल द्वारा निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में रोड का निरीक्षण किया गया, उक्त कार्य अंतर्गत कोठी रोड से देवास रोड विक्रम नगर की कनेक्टिविटी सड़क की लागत राशि रुपए लगभग 18 करोड़ है, जिसमें मार्ग की लंबाई 2100 मीटर एवं चौड़ाई 18 मीटर ओर 24 मीटर है, विकास कार्य योजना के अंतर्गत निगम द्वारा पाथवे, डिवाइडर, आकर्षक लाइटिंग सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, झोनल अधिकारी श्री जितेंद्र पाल सिंह जादौन, उपयंत्री श्री मुकुल मेश्राम, पूजा जायसवाल उपस्थित रहे

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.