जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर हुई व्यापक सफाई

उज्जैन - कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शनिवार को त्रिवेणी घाट (शनि मंदिर) पर जनपद उज्जैन एवं समस्त संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस सफाई कार्य में जनपद उज्जैन के अधिकारियों के साथ-साथ डेंडिया,राघोपिपलिया और सिंकदरी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव तथा ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पंचायतों द्वारा ट्रैक्टर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर सफाई को प्रभावी बनाया गया। घाट क्षेत्र से कचरा,प्लास्टिक व अन्य गंदगी हटाकर नदी तट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान शिप्रा नदी व अन्य प्रमुख जल स्त्रोतोंकी पवित्रता एवं पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में जन सहभागिता से ऐसे कार्य न केवल नदी संरक्षण में सहायक सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि जल संवर्धन की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, नदी घाटों को स्वच्छ रखें और प्लास्टिक का उपयोग कम करें।

रिपोर्टर :- साँवर शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.