"आयुर्वेद औषधालय भैरवगढ़ द्वारा पोषण गतिविधि आयोजित"

उज्जैन - पोषण पखवाड़े के अंतर्गत 18 अप्रैल शनिवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय भैरवगढ़ द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक के निर्देशन में आंगनवाड़ी केन्द्र मेन रोड, भैरवगढ़ में पोषण गतिविधि का आयोजन किया गया। 
 शा.आयुर्वेद औषधालय भैरवगढ़ में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ श्वेता गुजराती द्वारा उपस्थित महिलाओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषक आहार की भूमिका के बारे में बताया गया। मस्तिष्क का लगभग 80% विकास 0-3 वर्ष की उम्र में हो जाता है अतः इस उम्र में बच्चों को पोषक आहार के साथ-साथ अभिभावकों को बच्चों के साथ बातचीत करना, खेल खेलना तथा 6 माह तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। माताओं को बच्चे गर्भावस्था के दौरान तथा गर्भावस्था के पश्चात रक्तलप्ता  से बचने के लिए समय-समय पर जाँच तथा रक्त वर्धक औषधि तथा आहार जैसे हरे पत्तेदार सब्जिया, गाजर, चुकन्दर, मुनक्का आदि का सेवन करना चाहिए। औषधालय में पदस्थ समुदायिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण तिवारी द्वारा माताओं का हीमोग्लोबिन, बीपी तथा शुगर परीक्षण कर उन्हें औषधि एवं आहार का परामर्श दिया। गतिविधी में श्रीमति संगीता भाटी आयुर्वेद कम्पाउण्डर, श्रीमति रेखा चौहान तथा श्रीमति ममता मालवीय आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

रिपोर्टर - साँवर शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.